शिक्षक, एक बेहतर इंसान कैसे हो सकता है?
शिक्षकों के प्रति लोगों का नजरिया बदल गया है, शिक्षकों को जो सम्मान पुराने समय में मिलता था वह अब नहीं मिल रहा है, क्या हम इस गंभीर समस्या को दूर कर सकते हैं? इस आधुनिक युग में पढ़ाने का तरीका बदल गया है, छात्रों की सोच बदल गई है, यह गंभीर समस्या है? एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए शिक्षक को अच्छा इंसान होना चाहिए।
दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता है , धीरे धीरे सिख कर परफेक्ट बनते है। शिक्षक कैसे एक अच्छा इंसान बन सकता है[teacher, how can be a better person], आप इस लेख में जान सकते हैं कि एक शिक्षक के लिए अच्छा इंसान होना बहुत जरूरी है। एक अच्छे इंसान की हर जगह इज्जत होती है,
नीचे दिए गए 8 पॉइंट्स के आधार पर आप खुद को एक बेहतर इंसान बना सकते हैं-
| no | teacher, how can be a better person? |
|---|---|
| 1 | don't insult your staff |
| 2 | don't pretend |
| 3 | Stop criticizing yourself |
| 4 | For full details read the article |
1.इस प्रक्रिया को स्वीकार करें[Accept this process]-
मुझे सब कुछ पता है, मुझे सरकारी नौकरी मिल गई है, कोई कमी नहीं है, और सुधार की जरूरत नहीं है। अगर यह आपकी मानसिकता है तो सबसे पहले इस विचार को अपने दिमाग से निकाल दें। तभी इस लेख को पढ़ने से आपको लाभ होगा, अब यह सोचकर अपनाएं कि यह हमारे जीवन के सुधार के लिए आवश्यक है, अपने दिल को समझाएं और अपने अहंकार को दूर करके एक अच्छे छात्र की तरह सीखने की इच्छा रखे ।
2.खुद को पहचानो [find yourself]-
पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए खुद को पहचानना बहुत जरूरी है, यहां कुछ स्टेप्स दिए गए हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए। सोने से पहले अब उन चीजों की सूचि बनाये जो आपको परेशान करती है, आप तनाव महसूस करते हैं। फिर जब आप सुबह उठकर घरवालों से बात करते हैं तो क्या आप चिड़चिड़े हो जाते हैं? यदि हां, तो किन कारणों से ? उन कारणों को एक डायरी में लिखें।
3.ध्यान करे[meditation]-
सुबह उठकर प्रतिदिन 10 मिनट ध्यान करें, मन को एकाग्र करने का यह एक महत्वपूर्ण तरीका है, अगर आपको शुरुआती समय में परेशानी होती है, तो आप निश्चित रूप से इस विधि को अपनाकर देख सकते हैं, इसके लिए आपको 10 बार गिनना होगा। जैसे 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4 3,2,1 इस तरह से आपको उलटी गिनती के साथ मन को एकाग्र करने का अभ्यास करना है, धीरे-धीरे इस समय को 10 मिनट से बढ़ाकर 15 मिनट से 20 मिनट तक और इसके साथ आप छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करते हैं, पहले आप इसे 5 दिनों तक करते हैं, फिर दूसरे भाग में आप इसे 6 दिन तक करते हैं, फिर तीसरे भाग में आप इसे 5 दिनों तक करते हैं। अगर आप लगातार 21 दिन तक ऐसा करते हैं तो यह आपकी आदत बन जाएगी और तनाव पैदा करने वाले नकारात्मक विचार धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे।
4.विनम्र बने [be polite]-
विनम्र होने का अर्थ है अपने आप में संयम रखना दूसरे शब्दों में विनम्र होने का असली अर्थ है रिश्ते को मधुर बनाना, विनम्र होकर हम कभी एक-दूसरे की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते और हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. इसलिए आप विनम्र बने, एक शिक्षक के रूप में यह गुण बहुत महत्वपूर्ण है, यदि आप विनम्र रहेंगे तो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं।
एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए ऐसा कभी न करें[never do this to become a good teacher]
1.पक्षपात ना करें[don't be biased]
अपने जीवन में किसी के साथ पक्षपात न करें और न ही छात्रों के साथ कभी भी करें। अमीर-गरीबी, गोरे-काले, छोटे-बड़े, इस प्रकार का भेदभाव कभी न करें। क्योंकि पक्षपात जीवन भर छात्रों के मन में रहता है, इसलिए ऐसी गलती न करें।
2.खुद की आलोचना करना बंद करें[Stop criticizing yourself]-
अपने आप को कोसना बंद करो और अपनी प्रतिभा की सराहना करो। अपने परिवार की तारीफ करें और खुद पर कभी गुस्सा न करें क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दूसरों को भी आसानी से गुस्सा दिला सकते हैं, इसलिए खुद की आलोचना करना बंद कर दें। जहां गलत हो रहा है उसे पहचानें फिर उसे सुधारने की पहल करें।
3.झूठ ना बोलें [don't lie]-
ईमानदार होने की कोशिश करो, शिक्षक एक आदर्श के रूप में है, और बच्चा आपको देखता रहता है, इसलिए ईमानदार रहो, झूठ मत बोलो। वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा झूठ बोलने से शरीर में तनाव, डिप्रेशन आदि होने लगते हैं। इसलिए कोई भी ऐसा झूठा काम न करें जो आपको दोहरी जिंदगी की ओर ले जाए।
4.दिखावा ना करें[don't pretend]
कई बार लोग खुद को अच्छा दिखाने के लिए कई ऐसे काम करते हैं, जिन्हें बाद में संभालना मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोग अमीर होने का दिखावा करते हैं, कभी-कभी कपड़े होने का दिखावा करते हैं, और खुद को सबसे स्टाइलिश साबित करने के लिए हास्यास्पद चीजें पहनते हैं। एक शिक्षक का जीवन सादा-सरल , ईमानदार-गुणवत्तापूर्ण जीवन होता है, बच्चे उसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, जो इन गुणों को अपने जीवन में अच्छी तरह से समाहित कर लेता है, इसलिए दिखावा करना बंद कर दें।
अपने स्टाफ की बुराई ना करें[don't insult your staff]-
अपने स्टाफ की कभी भी बुराई न करे। हमेशा चुगली करने से बचें, यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको इंटरनेट पर कहीं नहीं मिलेगी, यह मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं, यह हमेशा रिश्ते को खराब करता है, जो कर्मचारियों के साथ नहीं किया जाना चाहिए। तो उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर अपने आप को एक नए बदलाव के साथ एक नई शुरुआत दें, एक बेहतर इंसान बनें, एक बेहतर शिक्षक बनें, और अपने परिवार के लिए एक बेहतर माँ/पिता और पुत्र/बेटी बनें।




