class 8th sub-hindi Teacher diary in hindi pdf Download

 शिक्षक डायरी कैसे लिखे 

कक्षा विषय पाठ
8 वी हिंदी 1 ध्वनी (सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला ')


इस अध्याय में कवि सूर्यकांत त्रिपाठी जीने कभी हार नहीं मानने की बात कही है और जीवन में कभी भी अच्छे काम की शुरुआत किया जा सकता है। प्राकृतिक सौंदर्य दिखाते हुए बहुत ही शानदार रचित कविता हमको सस्वर  वाचन करने को इस अध्याय में मिलेंगे।


कवि ने इस कविता में तत्सम और तद्भव शब्दों का प्रयोग किया है इस कविता के माध्यम से प्रकृति के प्रति मानवीय संवेदना को व्यक्त किया है कवि ने सभी को इंगित करते हुए आशावादी दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं इस कविता के माध्यम से  कहते हैं कि अभी तो शुरुआत हुई है अभी मेरा अंत नहीं होगा। आगे- आगे देखिए हमारा कारवां कुछ और होगा। ध्वनि पाठ का उद्देश्य युवाओं को आवाहन करना चाह रहे हैं कि जागो अभी अंत नहीं हुआ है अभी तो शुरुआत है रुकना नहीं है, झुकना नहीं है ध्वनि अर्थात गरज से तात्पर्य है इस कविता में आगे हम महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करेंगे और इसी के आधार पर आपको शिक्षक डायरी एवं अपने बच्चों को शिक्षण गतिविधि सफलतापूर्वक निर्वहन करना है-

👇
महत्वपूर्ण बिंदु कक्षा में कराई जाने वाली गतिविधि
1 इस अध्याय में विद्यार्थी कविता को लयबद्ध एवं सस्वर वाचन करने में सक्षम होंगे।
2 इस कविता के माध्यम से प्रकृति के प्रति रुचि जागृत करेंगे एवं पर्यावरण के महत्व को समझेंगे।
3 इस अध्याय में कविता में कैसे रायमिंग किया जाता है अर्थात तुकबंदी किया जाता है विद्यार्थी समझने में सक्षम होंगे।
4 विभिन्न कठिन शब्द जैसे अंत ,मृदुल, वसंत, पात, गात, सपना, मनोहर आदि शब्दों के सरल भाषा में अर्थ समझेंगे।
5 फूलों में आलस्य आने पर, कैसे दूर करते हैं। कवि ने विभिन्न उपाय बताए हैं कविता के माध्यम से ठीक उसी प्रकार से  विद्यार्थियों में आलस्य दूर करने के तरीके विकसित करेंगे।

Teacher diary in hindi pdf Download 

कविता की कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हैं- 
वसंत ऋतु के बारे में जिक्र किया गया है इस अध्याय में वसंत ऋतु को वसंत ऋतु ओं का राजा क्यों कहा जाता है? वसंत ऋतु को वसंत ऋतु ओं का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस समय में ना अधिक बारिश होती है ना ज्यादा गर्मी होती है, और ना ही ज्यादा ठंडी होती है। सभी मौसमों का अनुकूलित समय होता है इस समय में फूल खिलने लगते हैं, पत्ते ताजे के ताजे रहते हैं, प्राकृतिक नजारा देखने लायक रहता है, विभिन्न पक्षियों के नए बच्चे जन्म लेते हैं नई किलकारियां सुनाई देती है, इन्हीं कारणों से वसंत ऋतु ओं का राजा कहा जाता है।

'हरे-हरे', 'पुष्प-पुष्प' में एक शब्द की एक ही अर्थ में पुनरावृत्ति हुई है।
कविता के 'हरे-हरे ये पात' वाक्यांश में 'हरे-हरे' शब्द युग्म पत्तों के लिए विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुए हैं। यहाँ 'पात' शब्द बहुवचन में प्रयुक्त है। ऐसा प्रयोग भी होता है जब कर्ता या विशेष्य एक वचन में हो और कर्म या क्रिया या विशेषण बहुवचन में; जैसे-वह लंबी-चौड़ी बातें करने लगा। कविता में एक ही शब्द का एक से अधिक अर्थों में भी प्रयोग होता है-"तीन बेर खाती ते वे तीन बेर खाती है।" जो तीन बार खाती थी वह तीन बेर खाने लगी है। एक शब्द 'बेर' का दो अर्थों में प्रयोग करने से वाक्य में चमत्कार आ गया। 
इसे यमक अलंकार कहा जाता है। 
कभी-कभी उच्चारण की समानता से शब्दों की पुनरावृत्ति का आभास होता है जबकि दोनों दो प्रकार के शब्द होते हैं; जैसे-मन का/मनका। ऐसे वाक्यों को एकत्र कीजिए जिनमें एक ही शब्द की पुनरावृत्ति हो। ऐसे प्रयोगों को ध्यान से देखिए और निम्नलिखित पुनरावृत शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए-बातों-बातों में, रह-रहकर, लाल-लाल, सुबह-सुबह, रातों-रात,
घड़ी-घड़ी।

Teacher diary in hindi pdf Download 

'कोमल गात, मृदुल वसंत, हरे-हरे ये पात' विशेषण जिस संज्ञा (या सर्वनाम) की विशेषता बताता है, उसे विशेष्य कहते हैं। ऊपर दिए गए वाक्यांशों में गात, वसंत और पात शब्द विशेष्य हैं, क्योंकि इनकी विशेषता
(विशेषण) क्रमशः कोमल, मृदुल और हरे-हरे शब्दों से ज्ञात हो रही है। हिंदी विशेषणों के सामान्यतया चार प्रकार माने गए हैं-गुणवाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण और सार्वनामिक विशेषण।


इस अध्याय में बच्चों को होने वाली समस्याएं- 
  • कुछ बच्चे पुस्तक वाचन करने में असमर्थ थे। 
  • कुछ बच्चों को इमला लिखने में परेशानी हो रही थी। 
  • 3 बच्चों को व्याकरण समझने में दिक्कतें हो रही थी। 



जिन बच्चों को सीखने में दिक्कतें हो रही थी उनके लिए निम्नलिखित उपाय-
  •  जिन बच्चों को पुस्तक वाचन करने में दिक्कतें हो रही थी उन्हें का खा गा आई यू प्रारंभिक मात्राओं का ज्ञान फिर से कराया गया। 
  •  शिक्षक वाचन के बाद उन्हें दोहराने के लिए कहा गया। 
  •  लेखन कला विकसित करने के लिए एक एक मात्र को ध्यान दिया गया। 
  •  एक ही शब्द को बार-बार वाचन एवं लेखन करवाया गया। 
  •  व्याकरण को पुनः विस्तार से अध्ययन कराया गया।

गतिविधि जो कराई जानी है

Teacher diary in hindi pdf Download 

  • बारी बारी से सभी बच्चों को कविता को लयबद्ध तरीके से वाचन करेंगे।
  • वसंत ऋतु में आने वाले त्योहारों के विषय में जानकारी देख कर किसी एक त्योहार पर निबंध लेखन कार्य       करेंगे।

  • ऋतु परिवर्तन का हमारे जीवन पर कैसे प्रभाव पड़ता है इस विषय पर समूह में बैठकर विस्तार से चर्चा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

  • बच्चे ख्वाब देखते हैं कैसे उनको याद रहता है कि नहीं इस विषय पर चर्चा करेंगे और ख्वाब देखने के बाद उनको डर लगता है क्या इस विषय पर भी चर्चा करके माहौल को आनंद में बनाएंगे। 

  • भाषा को मजबूत बनाने के लिए जैसे प्रीत, रीत, आश्वासन, अनुशासन, विद्यार्थी, समानार्थी, वातावरण, सूक्ष्मदर्शी आदि शब्दों का जो जोर से उच्चारण करेंगे।

Teacher diary in hindi pdf Download 

You have to wait 75 seconds.


Previous Post
Next Post

Bisau Ram Netam is a Government Teacher. He holds a Master's degree in Mathematics. For three years, Bisau has been teaching people personal finance online.

Related Posts