सामान्य वन संवर्धन वानिकी के महत्वपूर्ण बिंदु है और इससे पूरी वानिकी कोर्स की शुरुआत होती है। और हमारे लिए नए शब्द होते हैं तो थोड़ा समझने में परेशानी होती है। आज के इस पोस्ट में हम बिल्कुल सरल शब्दों में समझेंगे सामान्य वन संवर्धन क्या है?
सामान्य वन संवर्धन किसे कहते हैं?(What is called general forestry)
उत्तर- सामान्य वन संवर्धन विशेष रूप से मूल्यों और जरूरतों को पूरा करने के लिए वनों की वृद्धि, संरचना और गुणवत्ता को नियंत्रित करने का अभ्यास है। अर्थात वनों के बचाव कैसे करना है, इससे संबंधित कानून, लोगों को जागरूक करना और वनों की गुणवत्ता को भी बढ़ाना यही सामान्य वन संवर्धन है।
सिल्वीकल्चर किसे कहते हैं ?(what is silviculture in hindi)
उत्तर-सिल्वीकल्चर(silviculture) में सिल्वी'silvi' शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ वन तथा culture शब्द का अर्थ है संस्कृति (बढ़ना) अर्थात वन और जंगल के अध्ययन को सिल्वीकल्चर कहते हैं।
वन संवर्धन प्रणाली लिखिए।(Write down the forestry system)
उत्तर-वन संवर्धन प्रणाली को जर्मन भाषी यूरोप द्वारा परिभाषित किया गया है। इसमें मुख्य प्रणालियां - उच्च वन, मानकों के साथ कटाई, मिश्रित कटाई, लघु रोटेशन कटाई तथा कटाई प्रणाली आदि है।
1.सामान वृक्ष वानिकी(समान कटाई,शेल्टरवुड कटाई,बीज वृक्ष विधि)
2.असमान वृक्ष वानिकी(समूह चयन कटाई, शेल्टरवुड कटाई, मिश्रित विधि)
सदाबहार वन संवर्धन किसे कहते हैं ?
उत्तर- सदाबहार वन अत्याधिक उत्पादन क्षमता वाले पारिस्थितिक तंत्र है और एक प्राकृतिक नवीकरणीय संसाधन है। सदाबहार वन अनेक वन परितंत्रों का संग्रह है, जिसमें अत्याधिक जल भरा होता है। ये धरातल व समुद्र के बीच का भाग है। ये मृदा अपरदन को रोकते हैं तथा समुद्र से फिर धरातल का निर्माण करते हैं। सदाबहार वन ऐसे वन क्षेत्र हैं जो भूमध्य रेखा से दक्षिण या उत्तर में लगभग 5° अक्षांश के भीतर पाए जाते हैं। ये एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, और प्रशांत द्वीपों पर पाए जाते हैं। विश्व वन्यजीव निधि के बायोम वर्गीकरण के भीतर उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन को उष्णकटिबंधीय वर्षावन वन (या उष्णकटिबंधीय नम चौड़े पत्ते के वन) का एक प्रकार माना जाता है और उन्हें विषुवतीय सदाबहार तराई वन भी कहा जाता है।इस जलवायु क्षेत्र में न्यूनतम सामान्य वार्षिक वर्षा 175 cm (69 इंच) और 200 cm (79 इंच) के बीच होती है। औसत मासिक तापमान वर्ष के सभी महीनों के दौरान 18 °से. (64 °फ़ै.) से ऊपर होता है। धरती पर रहने वाले सभी पशुओं और पौधों की प्रजातियों की आधी संख्या इन सदाबहार वन में रहती है।