परावर्तन के नियम लिखिए | Laws of Reflection|परावर्तन के प्रकार| type of reflection|

 प्रकाशिकी (Optics) 
प्रकाशिकी भौतिकी की वह शाखा है जिसके अंतर्गत
प्रकाश ऊर्जा और उससे संबंधित परी घटनाओं जैसे
प्रकाश का परावर्तन,अपवर्तन, व्यतिकरण, विवर्तन,
ध्रुवण आदि का अध्ययन किया जाता है। 

प्रकाशिकी दो प्रकार की होती है- 

1 किरण प्रकाश की 
2 तरंग प्रकाशिकी 
किरण प्रकाशिकी (Ray optics)- इसके अंतर्गत
प्रकाश से संबंधित परी घटनाओं का अध्ययन किस
आधार पर किया जाता है कि प्रकाश, किरणों से
मिलकर बना होता है। अतः प्रकाश सरल रेखा में
गमन करता है। 
तरंग प्रकाशिकी  (Wave optics)-इसके अंतर्गत
प्रकाश से संबंधित परीघटनाओं का अध्ययन इस
आधार पर किया जाता है। कि प्रकाश की प्रकृति,
तरंग प्रकृति होती है। अर्थात प्रकाश तरंग के रूप
में एक स्थान से दूसरे स्थान तक गमन करता है।

प्रकाश का परावर्तन(Reflection of Light)-

प्रकाश का किसी सतह से टकराकर उसी माध्यम में

वापस आ जाना प्रकाश का परावर्तन कहलाता है। 


प्रकाश परावर्तन को समझने के लिए हमें आपतित
किरण, परावर्तित किरण एवं अभिलंब को जानन
जरूरी है। आपतित किरण किसी वस्तु से प्रकाश
सतह पर टकराती है उसे आपतित किरण कहते हैं।
सतह से टकराकर उसी माध्यम में वापस चले जाना
परावर्तित किरण कहलाती है। प्रकाश परावर्तन में
आपतित किरण एवं परावर्तित किरण इन दोनों के
मध्य एक काल्पनिक रेखा खींचते हैं उन्हें हम
अभिलंब बिंदु कहते हैं। और तीनों एक ही सतह
पर होते हैं। 

परावर्तन के नियम(Laws of Reflection)-

1. आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर
होता है। 
2. आपतित किरण परावर्तित किरण और अभिलंब
तीनों एक ही समतल में होते हैं। 
नोट- परावर्तन के नियम किसी भी परावर्तक पृष्ठ
के लिए लागू होते हैं चाहे वह समतल पृष्ठ हो या
वक्रीय  पृष्ठ हो।

परावर्तन के प्रकार(type of reflection)-

 1.नियमित परावर्तन(regular reflection)-
जिस तल से प्रकाश का नियमित परावर्तन होता है
उस तल में वस्तु का प्रतिबिंब बनता है।
 
2.अनियमित परिवर्तन या विसरित  परावर्तन
(Irregular reflection or diffuse reflection)-
जिस तरह से प्रकाश का विस्तृत परिवर्तन होता है
उस तल में वस्तु का प्रतिबिंब नहीं बनता है।

विसरित परावर्तन के उपयोग

(Uses of Diffused Reflection)- 

1.यदि वस्तुओं के तल से विसरित प्रवर्तन ना हो तो
वस्तुएं या तो काली दिखाई देंगी अथवा अत्यंत ही
चमकीली दिखाई देंगी। 
2. कमरे में सूर्य प्रकाश नहीं पहुंचने पर भी कमरे में
धीमा प्रकाश होता है, इसका कारण दीवार इत्यादि
से प्रकाश का विसरित परावर्तन है। 

Previous Post
Next Post

Bisau Ram Netam is a Government Teacher. He holds a Master's degree in Mathematics. For three years, Bisau has been teaching people personal finance online.

Related Posts